प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया
जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। गांव में तनाव बना हुआ है। घटना के बाद भवानीपुर गांव में तनावपूर्ण माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर भवानीपुर थाने के साथ ही रंगरा, नवगछिया, गोपालपुर व आसपास के अन्य थानों की पुलिस वहां तैनात है। बताया जाता है कि करण और शुभम के बीच कई महीनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह वीडियो भी देखें। करण ने शुभम से जमीन खरीदी थी, लेकिन भुगतान करने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं हुई। यह विवाद दोनों के बीच गोलीबारी में बदल गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। मायागंज अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। पहले भी विवाद चल रहा था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी, लेकिन गुरुवार की देर रात मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। गोलीबारी की इस घटना में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं।
रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया
कि गोलीबारी के बाद दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल से भागलपुर भेजा गया, लेकिन बाद में उनकी मौत की खबर सामने आई। भवानीपुर में कई ऐसे परिवार हैं, जहां महिलाएं विधवा हैं। इस गांव को लंबे समय से विधवाओं का गांव कहा जाता रहा है। इस अचानक हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में यह चिंता बढ़ गई है कि कहीं गांव का माहौल पुरानी दुश्मनी में न बदल जाए।
इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है। भवानीपुर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से छापेमारी कर रहे हैं।
क्या कहते हैं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी?
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने पुष्टि की है कि दोनों लोगों की मौत हो गई है। हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और हम घटनास्थल पर मौजूद हैं।
Thank For Your Comment