खेल मोबाइल & गैजेट्स टेक मनोरंजन दुनिया

Hormuz स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकाबंदी: ईरानी बंदरगाहों पर सख्ती, वैश्विक तेल बाज़ार पर क्या पड़ेगा असर?

On: April 13, 2026 10:48 PM
Follow Us:
hormuz-strait-us-blockade-iran-ports-impact-news

Hormuz: अमेरिकी सेना का कहना है कि सोमवार को होर्मुज़ स्ट्रेट पर नाकाबंदी शुरू होने के बाद, ईरानी बंदरगाह से सारा ट्रैफ़िक ब्लॉक कर दिया जाएगा, लेकिन दूसरी जगहों से आने वाले जहाज़ों को वॉटरवे से गुज़रने दिया जाएगा.

लेकिन यह नाकाबंदी कैसे लागू की जाएगी? अमेरिकी नौसेना की 2022 की हैंडबुक के मुताबिक़, इस तरह की नाकाबंदी के दौरान, सभी तरह के समुद्री ट्रैफिक को दुश्मन के कंट्रोल वाले ख़ास बंदरगाहों, तटीय इलाक़ों या एयर बेस में आने या जाने से रोका जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले एलान किया था कि ईरान के साथ बातचीत फ़ेल होने के तुरंत बाद नाकाबंदी लागू कर दी जाएगी, लेकिन रविवार को उन्होंने फ़ॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि इसमें कुछ समय लग सकता है.बाद में अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के मुताबिक़, होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी के समय की घोषणा करते हुए कहा कि ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे ईस्टर्न टाइम (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) से ईरानी बंदरगाहों या तटीय इलाकों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाज़ों पर एक समान रूप से लागू की जाएगी.

इसमें खाड़ी और ओमान सागर में स्थित सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं.

बयान में आगे कहा गया कि “सेंटकॉम उन जहाज़ों के होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने में रुकावट नहीं डालेगा जो गैर-ईरानी बंदरगाह की ओर जा रहे हैं या उनसे आ रहे हैंसेंटकॉम ने कहा कि नाकाबंदी शुरू होने से पहले कमर्शियल शिपिंग कंपनियों को फॉर्मल नोटिस के ज़रिए और जानकारी दी जाएगी.

image 7 KhabarX

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि दूसरे देश भी नाकाबंदी में शामिल होंगे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन से देश शामिल होंगे. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भी ऐसे जहाज़ लाएगा जो बारूदी सुरंगें साफ़ करेंगे, जिनमें ब्रिटिश जहाज़ भी शामिल हैं.

ईरान ने युद्ध में होर्मुज़ स्ट्रेट का इस्तेमाल कुछ जहाज़ों को गुज़रने से रोकने के लिए किया, जिससे दुनिया के बाज़ार में तेल की कीमतें बढ़ गईं. ईरान इससे गुज़रने वाले जहाज़ों से पैसे भी वसूल रहा है.इस वजह से राष्ट्रपति ट्रंप होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करके ईरानी शासन को आर्थिक रूप से नुक़सान पहुंचा सकते हैं, हालांकि इस बात का ख़तरा है कि तेल और गैस की कीमतें और बढ़ेंगी.

फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि “हम ईरान को पैसा नहीं बनाने देंगे ताकि वे उन लोगों के लिए तेल बचा सकें जिन्हें वे पसंद करते हैं और उन लोगों के लिए नहीं जिन्हें वे पसंद नहीं करते.”

विश्लेषकों का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप का बयान ईरान पर अमेरिकी शर्तों पर डील करने के लिए दबाव डालने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा है.

होमुर्ज़ स्ट्रेट की नाकाबंदी का क्या असर होगा?

शिपिंग विशेषज्ञ लार्स जेनसन ने बीबीसी को बताया कि फ़िलहाल इस नाकाबंदी से बहुत कम जहाज़ प्रभावित होंगे, क्योंकि अभी भी कम ही संख्या में ये जहाज़ होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़र रहे हैं.उन्होंने कहा, “अगर यह वास्तव में अमेरिकियों के नियंत्रण में रहता है, तो बहुत कम जहाज़ों को रोका जाएगा और इसका ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा.”

उनका कहना था, ”ट्रंप के इस एलान का भी ज़्यादा असर नहीं होगा कि ईरान को टोल देने वाले जहाज़ों को रास्ता नहीं दिया जाएगा.” उन्होंने यह भी कहा कि पहले से ही वहां से बहुत कम जहाज़ गुज़र रहे हैं. उनके मुताबिक़, “ज़्यादातर जहाज़ यह देखने के लिए इंतज़ार करेंगे कि क्या कोई शांति समझौता हो सकता है, और उसके बाद धीरे-धीरे इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले जहाज़ों की संख्या बढ़ेगी.”

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment