खेल मोबाइल & गैजेट्स टेक मनोरंजन दुनिया

Payal Gaming Viral Video: अफवाहों के घेरे में पायल धरे, फैंस बोले– AI Deepfake हो सकता है वीडियो

On: December 17, 2025 9:21 PM
Follow Us:
Payal Gaming

Payal Gaming- सोशल मीडिया एक बार फिर “ऑनलाइन अदालत” बन गया है, जहां बिना पुष्टि के आरोप, दावे और प्रतिक्रियाएं तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बार निशाने पर हैं मशहूर यूट्यूबर और गेमिंग क्रिएटर Payal Gaming। हाल ही में X (पूर्व में ट्विटर) पर एक कथित प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ, जिसके साथ कुछ यूजर्स ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के उसमें दिख रही महिला को पायल गेमिंग बताया।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, कुछ ही देर में पायल के फैंस और समर्थक सामने आ गए और इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

फैंस का दावा: AI से बनाया गया Deepfake

पायल गेमिंग के फैंस का कहना है कि वायरल क्लिप असली नहीं है और संभवतः AI-generated deepfake हो सकती है, जिसे सिर्फ व्यूज़ और सनसनी फैलाने के लिए बनाया गया है।

X पर कई यूजर्स ने लोगों से अपील की कि बिना किसी सबूत के किसी क्रिएटर का नाम इस तरह घसीटना गलत है।
एक यूजर ने लिखा,आज के समय में deepfake बनाना बेहद आसान हो गया है। बिना प्रमाण Payal Gaming का नाम जोड़ना गलत है।”वहीं एक अन्य यूजर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा,मैं उनका फैन भी नहीं हूं, लेकिन यह वीडियो असली नहीं लगता। AI का इस्तेमाल करके किसी की छवि खराब करना बेहद शर्मनाक है।

अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती चर्चा के बावजूद, Payal Gaming की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही उन्होंने इन दावों की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। ऐसे में मामला पूरी तरह अफवाहों और अटकलों पर टिका हुआ है।

कौन हैं Payal Gaming?

Payal Gaming का असली नाम Payal Dhare है। वह भारत की सबसे लोकप्रिय गेमिंग कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं।

  • YouTube पर सब्सक्राइबर्स: 4.5 मिलियन से अधिक
  • Instagram फॉलोअर्स: लगभग 4.2 मिलियन

गेमिंग के अलावा, पायल की मौजूदगी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी देखी जाती रही है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फराह खान, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य जैसे फिल्मी सितारों के साथ तस्वीरें मौजूद हैं। ऑनलाइन अपडेट्स के अनुसार, वह इन दिनों दुबई में हैं।

फैंस क्यों मान रहे हैं वीडियो फर्जी?

फैंस का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक “19 मिनट का वायरल वीडियो” चर्चा में था, जिसे गलत तरीके से कंटेंट क्रिएटर Sweet Zannat से जोड़ा गया। बाद में खुद स्वीट ज़न्नत ने सामने आकर स्पष्ट किया कि वह वीडियो उनका नहीं था।

इसी उदाहरण का हवाला देते हुए फैंस मानते हैं कि पायल गेमिंग के साथ भी AI टूल्स और वायरल अफवाहों के जरिए गलत नैरेटिव बनाया जा रहा है।

अपील: शेयर करने से पहले करें सत्यापन

बिना किसी पुष्टि और आधिकारिक बयान के किसी व्यक्ति से वीडियो जोड़ना न सिर्फ गलत है, बल्कि उसकी छवि और मानसिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचा सकता है। फैंस सोशल मीडिया यूजर्स से अपील कर रहे हैं कि
बिना सत्यापन ऐसे क्लिप्स को न शेयर करें और अफवाहों का हिस्सा न बनें।

Farhan Ahmad

Farhan Ahmad KhabarX में एक dedicated रिपोर्टर हैं, जो Bihar से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट्स, crime updates और civic issues पर गहरी नज़र रखते हैं। सरल भाषा, तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग और बिना सनसनी के साफ पत्रकारिता उनकी पहचान है। उनका फोकस हमेशा public interest, transparency और verified information पर रहता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment