खेल मोबाइल & गैजेट्स टेक मनोरंजन दुनिया

Pension Problem: पेंशन में गड़बड़ी? अगर आपका पैसा अटक गया है, तो ऐसे लें पूरा हक

On: April 6, 2026 9:47 PM
Follow Us:

Pension Problem: रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन सिर्फ एक रकम नहीं होती। ये उस पूरी जिंदगी का हिसाब होती है जो किसी ने देश, नौकरी और परिवार के लिए दी है। लेकिन असली समस्या वहीं शुरू होती है, जब यही पैसा ठीक से नहीं मिलता। किसी के खाते में कम पैसा आता है, किसी का एरियर अटक जाता है, और कई बार तो ऐसा भी होता है कि PPO में कुछ और लिखा रहता है और बैंक में कुछ और ही दिखता है।
और सबसे बड़ी बात—ज्यादातर लोगों को समझ ही नहीं आता कि गलती कहाँ हुई है।

गड़बड़ी होती क्यों है?

PPO एक जगह से बनता है, बैंक दूसरी जगह handle करता है, SPARSH अलग चलता है।
अगर इन तीनों में कहीं भी mismatch हुआ, तो उसका सीधा असर पेंशनर पर पड़ता है।

  • ग्रेच्युटी पूरी नहीं आई
  • कम्यूटेशन का पैसा साफ नहीं दिखा
  • पेंशन शुरू होने में देरी हुई
  • या बैंक बदलने पर confusion हो गया

ये सब आम है, लेकिन accept करना जरूरी नहीं है।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो ये करें

सबसे पहले एक बात clear कर लीजिए—अगर पैसा कम आया है, तो वो आपका हक है… एहसान नहीं।

1. खुद check करना शुरू करें

थोड़ा time लेकर ये तीन चीजें देखिए:

  • PPO (पुराना और नया दोनों)
  • बैंक स्टेटमेंट (रिटायरमेंट के आसपास का)
  • हर महीने आने वाली पेंशन

धीरे-धीरे आपको खुद समझ आने लगेगा कि mismatch कहाँ है।

2. सही जगह शिकायत करे

ज्यादातर लोग यहीं रुक जाते हैं।

“किससे बात करें?”
“कहाँ जाएं?”

इसका सीधा जवाब है — CPENGRAMS ये सरकार का portal है जहां आपकी शिकायत सीधे ऊपर तक जाती है। और सबसे जरूरी बात—यहाँ हर complaint को track किया जाता है।

image 4 KhabarX

3. लिखते समय साफ-साफ लिखें

ये बहुत important है।

घुमा-फिराकर लिखने से कुछ नहीं होगा। सीधे लिखिए: कितना पैसा मिलना चाहिए था कितना मिला कहाँ mismatch है और साथ में documents attach कर दीजिए।

क्या आपकी पेंशन में भी गड़बड़ी है? KhabarX से जुड़िए

अगर आपको लगता है कि आपकी पेंशन, एरियर या रिटायरमेंट का पैसा पूरा नहीं मिला है, तो चुप मत बैठिए।
KhabarX ऐसे मामलों को समझने और सही दिशा में आगे बढ़ाने में आपकी मदद करेगा।

आप अपने documents और पूरी जानकारी हमें भेज सकते हैं—हम आपकी स्थिति को समझकर आगे की कार्रवाई में guide करेंगे।

📧Email: helpkhabarx@gmail.com

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें:

Mission Aditya

Founder – KhabarX | Patriotic Youth Ambassador (VPRF)Amplifying unheard stories, questioning silence, and building journalism powered by truth, tech & youth. Purpose-led. Change-driven.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment