Advertisement

Avengers: Doomsday ने बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड, रिलीज से 100 दिन पहले ही $40 मिलियन की कमाई

Marvel की बहुप्रतीक्षित फिल्म Avengers: Doomsday ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री $50 मिलियन पार कर चुकी है, जबकि करीब 100 दिन पहले ही यह $40 मिलियन का रिकॉर्ड बना चुकी थी।

Marvel studios का बहुत लोकप्रिय फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म की रिलीज में अभी करीब 100 दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी एडवांस टिकट बिक्री ने 40 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹380 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली फिल्म बन गई है जिसने रिलीज से करीब 100 दिन पहले ही प्री-सेल्स में इतना बड़ा आंकड़ा हासिल किया है। Avengers: Doomsday’ की एडवांस टिकट बिक्री जुलाई में शुरू हुई थी। फिल्म की रिलीज 18 दिसंबर 2026 को तय की गई है। इसके बावजूद फिल्म ने लगभग 100 दिन पहले ही 40 मिलियन डॉलर की प्री-सेल्स दर्ज कर ली है। यह आंकड़ा फिल्म को रिलीज से पहले ही दुनिया की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहा है। इतनी जल्दी इतनी बड़ी टिकट बिक्री इस बात का संकेत है कि मार्वल के फैंस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साहित हैं।

₹380 करोड़ की कमाई का मतलब क्या है?

यह रकम फिल्म की रिलीज के बाद की बॉक्स ऑफिस कमाई नहीं, बल्कि अभी तक हुई एडवांस टिकट बिक्री/प्री-सेल्स से जुड़ी है। इसलिए इसे फिल्म का अंतिम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं माना जा सकता। फिल्म का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो (रूसो ब्रदर्स)  कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले Avengers: Infinity War और Avengers: Endgame जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया था। फिल्म में मार्वल के कई बड़े किरदारों के साथ अलग-अलग यूनिवर्स के सुपरहीरो नजर आने वाले हैं।  फिल्म में Robert Downey Jr इस बार आयरन मैन के रूप में नहीं, बल्कि डॉक्टर डूम की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन से जुड़े कई प्रमुख किरदारों के शामिल होने की उम्मीद है। 

Endgame’ का रिकॉर्ड टूटेगा?

फिल्म की प्री-सेल्स और फैंस के बीच बढ़ती चर्चा ने इसके रिलीज के बाद बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि फिल्म Avengers: Endgame का अंतिम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। फिलहाल इतना जरूर है कि रिलीज से करीब 100 दिन पहले ₹380 करोड़ की प्री-सेल्स अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। 

18 दिसंबर को होगी रिलीज

‘Avengers: Doomsday’ 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म Marvel Cinematic Universe के Phase Six का अहम हिस्सा है और इसके बाद MCU की कहानी अगले बड़े पड़ाव की ओर बढ़ेगी। अभी फिल्म की रिलीज में काफी समय बाकी है, लेकिन एडवांस टिकट बिक्री का शुरुआती आंकड़ा बता रहा है कि Avengers: Doomsday को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है।

 

फिल्म की वास्तविक कमाई 18 दिसंबर को रिलीज होने के बाद सामने आएगी।

Video Credit @IndiaMarvel,Marvel Studios

Share This Article
S
Saket

Employee ID: KMP3108004 Bio: मुझे खबरों को करीब से समझना और उन्हें आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना पसंद है। KhabarX के साथ मैं खास तौर पर रोज़मर्रा की घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों पर काम करता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि खबर में जानकारी साफ हो और पाठकों को जरूरी बात सीधे समझ आए।

You Might Read: Mirzapur: The Movie Box Office: दो दिन में 75 करोड़ पार, वीकेंड पर टिकी नजर

Leave a Comment