OnePlus ने हाल ही में Nord 6 लॉन्च किया था और अब कंपनी भारत में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite लाने की तैयारी में है। Nord CE सीरीज हमेशा से उन यूज़र्स के लिए रही है जो कम कीमत में balanced और reliable फोन चाहते हैं। लेकिन इस बार Nord CE 6 में कंपनी कुछ बड़ा बदलाव करती दिख रही है।
Table of Contents
डिजाइन में दिखेगा प्रीमियम टच
पहली नजर में Nord CE 6 का डिजाइन काफी हद तक OnePlus के नए फ्लैगशिप जैसा लगता है।
- पीछे की तरफ square shape camera module
- बड़े circular camera rings
- matte finish back panel
फोन Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black कलर में आएगा। Fresh Blue वेरिएंट में हल्का और सॉफ्ट लुक मिलता है, जो ज्यादा flashy नहीं लगता।
पकड़ने में कैसा है फोन?
फोन में flat edges दिए गए हैं, लेकिन corners थोड़े rounded हैं, जिससे हाथ में पकड़ना आरामदायक लगता है।
- साइड में power और volume बटन
- नीचे USB Type-C, speaker और SIM slot
कुल मिलाकर, डिजाइन practical और comfortable दोनों लगता है।

डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड
Nord CE 6 में मिलेगा:
- 1.5K resolution display
- 144Hz refresh rate
इसके बेज़ल्स भी पतले और लगभग बराबर हैं, जो इसे इस प्राइस रेंज में थोड़ा प्रीमियम बनाते हैं।
परफॉर्मेंस कैसी रहेगी?
फोन में दिया गया है:
- Snapdragon 7s Gen 4 processor
- Touch Reflex chip (3200Hz touch response)
- OxygenOS 16 (Android 16)
पेपर पर देखें तो ये सेटअप रोज़मर्रा के काम और गेमिंग के लिए काफी स्मूद होना चाहिए।
असली परफॉर्मेंस टेस्ट के बाद ही साफ होगा।
कैमरा सेटअप
- पीछे: 50MP primary camera (OIS के साथ)
- फ्रंट: 32MP selfie camera
कैमरा क्वालिटी का सही अंदाजा real usage के बाद ही लगेगा, खासकर low light में।
सबसे बड़ा हाइलाइट: बैटरी
इस फोन में मिलती है:
- 8000mAh बैटरी
- 80W fast charging
- reverse charging support
इस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी अपने आप में एक बड़ा अपडेट है।OnePlus Nord CE 6 इस बार सिर्फ एक budget phone नहीं लग रहा, बल्कि Nord सीरीज के करीब पहुंचता दिख रहा है।अगर कंपनी ने परफॉर्मेंस और कैमरा सही रखा, तो ये फोन अपने सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकता है।

- US Iran Talks Live: Trump Calls Off Strikes, Deal Near
- Assam Floods: सिवसागर में बाढ़ से 60 हजार लोग प्रभावित, सैकड़ों परिवार अब भी राहत शिविरों में
- Nasha Mukt Yuva: Modi Launches 100-Week Anti-Drug Drive
- India Geothermal Energy Breakthrough: 1,000-Metre Wells That Aren’t For Oil
- 8th Pay Commission: भत्तों पर नहीं, बेसिक पे पर बढ़े जोर’ पेंशनरों ने 8वें वेतन आयोग के सामने रखी बड़ी मांग











