खेल मोबाइल & गैजेट्स टेक मनोरंजन दुनिया

Bhagalpur Red Alert :बिहार में नेपाल के रास्ते धुसे 3 आतंकवादी, भागलपुर में किया गया रेड अलर्ट जारी

On: August 29, 2025 11:12 AM
Follow Us:

भागलपुर। नेपाल के रास्ते बिहार में तीन आतंकियों के घुसने की खबर के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, स्टेशन पर लगे लगेज स्केनर पिछले कई दिनों से खराब हैं।

आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरी ने बताया कि उन्होंने स्केनर को ठीक करवाने के लिए विभाग को पत्र लिख चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।

लगेज स्केनर की अनुपस्थिति के कारण ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार, बिना स्केनर के यह सुनिश्चित करना मुश्किल है कि कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान ट्रेन में न ले जाए।

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अक्सर यह स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों दोनों की सुरक्षा पर प्रश्न उठता है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे समय में तुरंत तकनीकी समस्याओं को दूर करना अत्यंत आवश्यक है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि सुरक्षा सर्वोपरि है और विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम प्रभावी बने रहें।

WhatsApp Image 2025 08 29 at 11.02.08 05446ea5 KhabarX

Mission Aditya

Founder – KhabarX Building an independent media platform where facts matter more than noise. Amplifying unheard stories, questioning silence, and creating journalism powered by truth, technology, and the next generation of changemakers.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment