खेल मोबाइल & गैजेट्स टेक मनोरंजन दुनिया

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 3 गिरफ्तार, UPI पेमेंट से मिला बड़ा सुराग

On: May 11, 2026 11:41 AM
Follow Us:
सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता/पटना: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को बिहार और यूपी से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल श्रीवास्तव, राज सिंह और मयंक मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों पेशेवर शूटर हैं और इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

UPI पेमेंट बना पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी जिस कार से भाग रहे थे, उसने कोलकाता के पास बाली टोल प्लाजा पर UPI से भुगतान किया था। इसी डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। CCTV फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस ने उस कार की पहचान की, जिसमें तीनों आरोपी मौजूद थे। इसके बाद बिहार और यूपी में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

घर से 200 मीटर पहले मारी गई गोली

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ बुधवार रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। वह अपनी Mahindra Scorpio SUV की फ्रंट सीट पर बैठे थे और घर से करीब 200 मीटर दूर थे, तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक सिल्वर रंग की Nissan Micra कार ने रथ की SUV को रोका, जिसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने बेहद करीब से गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी दूसरी कार और बाइक के जरिए फरार हो गए।

फर्जी नंबर प्लेट और चोरी की गाड़ियां इस्तेमाल

पुलिस ने अब तक दो बाइक और एक Nissan Micra कार बरामद की है। जांच में पता चला कि इस्तेमाल की गई गाड़ियां चोरी की थीं और कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पश्चिम बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने कहा था कि बरामद कार की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर WB74AK2270 बताया गया है।पुलिस ने एक बाइक के असली मालिक का भी पता लगाया, जिसने बताया कि उसकी बाइक पहले ही चोरी हो चुकी थी।

image 3 KhabarX

विशाल श्रीवास्तव पर 15 से ज्यादा केस

पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल श्रीवास्तव का संबंध बिहार के बक्सर से है और उसके खिलाफ हत्या, लूट समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाकी दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।तीनों आरोपियों को आज पश्चिम बंगाल के बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ममता बनर्जी को हराने की वजह से हत्या हुई” – सुवेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या को “पूर्व नियोजित और बेहद निर्मम” बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने हत्या से पहले कई दिनों तक रेकी की थी।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि वह मेरे करीबी सहयोगी थे और मैंने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया था। यह पूरी तरह सुनियोजित हत्या है।”

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार गोलियां लगने की पुष्टि हुई है।

परिवार ने भी लगाए गंभीर आरोप

चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ ने भी इस हत्या के पीछे राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि “TMC की गुंडागर्दी” ने उनके बेटे की जान ले ली।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment