खेल मोबाइल & गैजेट्स टेक मनोरंजन दुनिया

मधुमेह के इलाज पर देशभर के चिकित्सकों का मंथन, अगला सम्मेलन देवघर में तय”

On: August 18, 2025 8:38 PM
Follow Us:

धनबाद |
धनबाद के राजविलास रिज़ॉर्ट, कौआबांध में रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI) द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। देशभर से जुटे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मधुमेह के बढ़ते मामलों पर रोकथाम, नई दवाओं और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर चर्चा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुज माहेश्वरी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि जीवनशैली में सुधार और प्रभावी दवाओं के प्रयोग से डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।

प्रमुख मुद्दे

  • डॉ. गोपाल चटर्जी – मोटापा, फैटी लिवर, हृदय व गुर्दे की बीमारियों पर नई दवाओं की उपयोगिता।
  • डॉ. बीके सिंह – मधुमेह की जटिलताओं का प्रबंधन।
  • डॉ. संजय अग्रवाल – AI और डिजिटल हेल्थ क्लिनिक्स की भूमिका।
  • डॉ. संजीव मेधी व डॉ. रुतुल गुलकर्णी – व्यायाम, पोषण और विभिन्न आयु वर्गों में डायबिटीज का प्रबंधन।

सम्मेलन में डॉ. विनय ढनढानिया, डॉ. जयंत पांडा, डॉ. रमेश गोयनका, डॉ. सुरेश बंसल, डॉ. अजय तिवारी सहित कई विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

आयोजन सचिव डॉ. गौरी शंकर सिंह ने बताया कि अगला राष्ट्रीय सम्मेलन जनवरी 2026 में बाबानगरी देवघर में होगा।

Deepak Kumar

मेरा नाम दीपक कुमार है और मैं KhabarX में कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ। मेरे लिए लिखना सिर्फ खबर बताना नहीं है, बल्कि उस सच्चाई को सामने लाना है जो अक्सर दिखती नहीं, या दिखने नहीं दी जाती। मुझे ज़मीनी मुद्दों को समझना, लोगों की बात सुनना और उन्हें सरल व साफ तरीके से लिखना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि जो भी लिखूं, वो सीधा, सच्चा और लोगों से जुड़ा हुआ हो। खासकर ऐसी खबरें जिन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता, लेकिन जिनका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। KhabarX के साथ जुड़कर मेरा उद्देश्य यही है कि मैं ऐसी स्टोरीज़ लिख सकूं जो सिर्फ पढ़ी न जाएं, बल्कि समझी भी जाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment