खेल मोबाइल & गैजेट्स टेक मनोरंजन दुनिया

PM मोदी ने बिहार NDA सरकार के नए मंत्रियों को दी बधाई, बोले- विकसित बिहार का सपना होगा पूरा

On: May 7, 2026 9:44 PM
Follow Us:
pm

नई दिल्ली/पटना, 7 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार NDA सरकार में शपथ लेने वाले सभी नए मंत्रियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम बिहार को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए मंत्रियों की प्रतिबद्धता राज्य को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर “मजबूत बिहार और विकसित भारत” के संकल्प को साकार करेंगे।

गांधी मैदान में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहे।कैबिनेट विस्तार में BJP, JDU, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और अन्य NDA सहयोगी दलों के नेताओं को शामिल किया गया।

मंत्री निशांत कुमार बोले- 1 करोड़ रोजगार देने की दिशा में करेंगे काम

नए मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में रोजगार, उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम करेंगे।उन्होंने कहा,बिहार की जनता ने NDA पर भरोसा जताया है। मैं 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने के अपने वादे को पूरा करने की दिशा में काम करूंगा। मेरा प्रयास होगा कि हर क्षेत्र में विकास हो और जनता का विश्वास मजबूत बने।”

नीतीश कुमार ने भी दी शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नई कैबिनेट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सभी मंत्री जनकल्याण और विकास कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

टीम बिहार के जरिए विकास का संदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मौके को “टीम बिहार” की नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि यह कैबिनेट विस्तार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम है।CM सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी नए मंत्री अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए “विकसित बिहार-शक्तिशाली भारत” के विजन को आगे बढ़ाएंगे।

Saket Kumar

लेखक परिचय (Author Bio): साकेत कुमार एक उभरते हुए डिजिटल पत्रकार और लेखक हैं, जो समसामयिक घटनाओं, सरकारी योजनाओं, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषणात्मक लेखन करते हैं। वे KhabarX Media Publication से लेखक के रूप में जुड़े हैं और अपने स्पष्ट, तथ्यात्मक तथा पाठक-हितैषी लेखन के लिए पहचाने जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेष रूप से दरोगा (Sub-Inspector) की तैयारी के कारण उनके लेखों में गहराई और विषय की अच्छी समझ देखने को मिलती है। वे जटिल जानकारियों को सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, ताकि आम पाठक तक सही जानकारी पहुंच सके। साकेत कुमार का उद्देश्य अपने लेखों के माध्यम से जागरूकता फैलाना और एक जिम्मेदार डिजिटल पत्रकार के रूप में अपनी पहचान बनाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment