गोपालगंज में शादी समारोह में हत्या से हड़कंप; फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर की गोली मारकर हत्या। गोपालगंज में एक शादी समारोह के दौरान फरमाइशी गाना न बजाने पर एक पुरुष डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मुख्य बातें: शादी में फरमाइशी गाना न बजाने पर एक डांसर की हत्या कर दी गई।यह घटना गोपालगंज के पटोहवा जमुन्हा गांव में हुई।पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। संवाददाता, गोपालगंज (पंचदेवरी): गुरुवार देर रात कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा जमुन्हा गांव में एक शादी समारोह के दौरान फरमाइशी गाना न बजाने पर एक पुरुष डांसर की हत्या कर दी गई।इस घटना के बाद शादी की खुशी का माहौल मातम और अफरातफरी में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र से बारात पटोहवा जमुन्हा गांव (कटेया थाना क्षेत्र) में महेंद्र कुशवाहा के घर आई थी। द्वार-पूजा के बाद देर रात गाना-बजाना और डांस का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गांव के तीन युवकों ने एक खास गाना बजाने की मांग कीजब गाना नहीं बजाया गया, तो कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे डांसर सोनू गोंड (32) के साथ बहस हो गई। विवाद तेजी से बढ़ गया और आरोपियों ने डांसर पर हमला करना शुरू कर दिया। पेट में गोली मारी कार्यक्रम के आयोजक रामायण यादव (निवासी: मालसी चौराहा, बघौचघाट थाना क्षेत्र, देवरिया जिला) ने बताया कि हमले के दौरान एक युवक ने डांसर के पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह मंच पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
इस घटना के बाद, आस-पास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल सोनू गोड को तुरंत पंचदेवरी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बारात उत्तर प्रदेश से आई थी। मौत की खबर सुनकर साथ आए कलाकार और परिवार वाले गुस्से में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर कटेया पुलिस मौके पर पहुँची, घेराबंदी की और जाँच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दोषियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गाँव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अधिकारी सतर्क हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है और घटना में शामिल संदिग्धों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।










