खेल मोबाइल & गैजेट्स टेक मनोरंजन दुनिया

Ghaziabad गाजियाबाद छात्र हत्याकांड: 11वीं के छात्र सूर्य प्रताप के आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत

On: May 31, 2026 10:56 AM
Follow Us:
asad-ghaziabad-police-

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के छात्र सूर्य प्रताप हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की रविवार को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार असद हत्या के बाद से फरार चल रहा था और क्षेत्र छोड़कर भागने की तैयारी में था।पुलिस का दावा है कि खुफिया सूचना मिली थी कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने और भागने के लिए पैसों की व्यवस्था करने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने खोड़ा थाना क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया और कई स्थानों पर चेकिंग शुरू की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान असद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोप है कि दोनों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें असद गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया पिस्तौल बरामद किया है।

कौन था सूर्य प्रताप?

सूर्य प्रताप गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित नवनीत विहार का रहने वाला था और एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था गुरुवार शाम शर्मा डेयरी के पास उस पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रताप को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार ने क्या आरोप लगाए?

सूर्य प्रताप के बड़े भाई यश ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि असद ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था।शिकायत के अनुसार, घटना के समय सूर्य अपने दोस्तों आयुष और विक्की के साथ था। इसी दौरान असद से उसका सामना हुआ और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यश का आरोप है कि असद ने सूर्य प्रताप के पेट में कई बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मुठभेड़ के दौरान मौजूद दूसरे युवक से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।इस बीच, सूर्य प्रताप की मौत और आरोपी असद की मुठभेड़ में मौत के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Nikhil Kumar

मैं Nikhil Kumar हूँ और KhabarX के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ा हूँ। मुझे उन खबरों पर काम करना पसंद है जो सीधे लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करती हैं — चाहे वो रेलवे अपडेट हों, ग्राउंड रिपोर्ट्स हों या डिजिटल दुनिया से जुड़े मुद्दे। मेरी कोशिश रहती है कि हर जानकारी साफ, भरोसेमंद और आसान भाषा में आप तक पहुँचे, ताकि आप सिर्फ खबर न पढ़ें, बल्कि उसे समझ भी सकें। KhabarX के जरिए मैं ऐसी स्टोरीज़ लाने पर फोकस करता हूँ जो अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं, लेकिन आम लोगों के लिए बेहद जरूरी होती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment