Advertisement

NEET UG 2026: परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट

NEET UG 2026 Paper Leak क्या है?

  • NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी।
  • परीक्षा के बाद सोशल मीडिया, Telegram और WhatsApp पर “guess paper” और leaked questions वायरल होने लगे।
  • जांच में दावा किया गया कि लगभग 120 सवाल असली पेपर से मिल रहे थे।
  • इसके बाद मामला गंभीर हो गया और केंद्र सरकार व एजेंसियों ने जांच शुरू की।

NTA (National testing agency)ने क्या फैसला लिया?

  • NTA ने 12 may को NEET परीक्षा रद्द कर दिया।।
  • NTA ने कहा कि परीक्षा की" सच्चाई "प्रभावित हुई है इसलिए दोबारा परीक्षा होगी।
  • नई परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं हुई है

जांच कौन कर रहा है ।।

: शुरुआत में Rajasthan Police Special Operations Group (SOG) ने मामले की जांच शुरू की थी, क्योंकि “guess paper” और पेपर लीक का मामला पहले राजस्थान में सामने आया था। बाद में केस CBI को सौंप दिया गया।

: अभी Central Bureau of Investigation यानी CBI NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच कर रही है। यह जांच केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद शुरू हुई।

: अभी जांच में:

(कई राज्यों में छापेमारी हुई है) कई आरोपी गिरफ्तार हुए हैं

: WhatsApp chats, mobile phones और coaching links की जांच चल रही है

: कुछ सरकारी कर्मचारियों और insider role की भी जांच हो रही है

पेपर लीक कैसे हुआ बताया जा रहा है?

अभी तक की जांच के अनुसार, NEET-UG 2026 में पेपर लीक एक संगठित नेटवर्क के जरिए हुआ बताया जा रहा है।।

1 पेपर की कॉपी पहले ही बाहर पहुंच गई जांच एजेंसियों के मुताबिक असली या उससे मिलती-जुलती प्रश्नों की कॉपी परीक्षा से पहले कुछ लोगों तक पहुंच गई थी।

2 हाथ से लिखकर और स्कैन करके PDF बनाई गई CBI जांच में सामने आया कि पेपर को हाथ से लिखकर स्कैन किया गया और फिर PDF बनाकर फैलाया गया।

3 WhatsApp, Telegram और Coaching Network का इस्तेमाल रिपोर्ट्स के अनुसार leaked questions WhatsApp groups, Telegram channels और कुछ coaching contacts के जरिए फैलाए गए।

4 कई राज्यों में फैला नेटवर्क जांच में राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, केरल आदि राज्यों के लोगों के जुड़े होने की बात सामने आई है। करीब 45 लोगों के नेटवर्क की जांच हो रही है।

5 पैसे लेकर पेपर बेचा गया कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि छात्रों से लाखों रुपये लेकर प्रश्न उपलब्ध कराए गए। कहीं ₹10 लाख में खरीद और ₹15 लाख में बेचने की बात भी सामने आई।

6 “Guess Paper” के नाम पर फैलाया गया शुरुआत में इसे “guess paper” बताया गया, लेकिन बाद में कई सवाल असली परीक्षा से मिलने लगे, जिससे शक बढ़ा।

छात्रों पे क्या असर पड़ा।

NEET-UG 2026 पेपर लीक का छात्रों पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। सबसे ज्यादा असर मानसिक तनाव, पढ़ाई का नुकसान, और भविष्य को लेकर डर के रूप में देखा गया। करीब 22–23 लाख छात्रों की परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों को फिर से तैयारी करनी पड़ सकती है।

1 हाल के रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रों पर ये मुख्य असर पड़े:

2 कई छात्रों ने कहा कि महीनों–सालों की मेहनत बेकार लगने लगी।

3 दोबारा परीक्षा होने की संभावना से तनाव और बढ़ गया।

4 सोशल मीडिया और कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए।

5 ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों में गुस्सा और निराशा देखी गई।

6 कुछ छात्रों और अभिभावकों ने सिस्टम पर भरोसा कम होने की बात कही।

कोर्ट में क्या चल रहा है?

अभी Supreme Court of India में NEET UG 2026 को लेकर मुख्य रूप से ये बातें चल रही हैं:Federation of All India Medical Association (FAIMA) ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें मांग की गई है कि:National Testing Agency (NTA) को बदला जाए या उसका बड़ा सुधार हो।NEET UG 2026 का दोबारा एग्जाम न्यायिक निगरानी में कराया जाए।पेपर लीक की जांच की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए।।अभी तक सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम फैसला नहीं दिया है। खबरों के मुताबिक मामला “लिस्ट” होने और सुनवाई के इंतजार में है।

कौन कौन गिरफ्तार हुआ है ।।

अब तक जांच एजेंसियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में कई लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है। इनमें मुख्य नाम ये बताए जा रहे हैं।

  1. शुबहम खैरनार (नाशिक) - CBI ने इन्हें बड़ा आरोपी बताया है। आरोप है कि इनके पास पेपर की कॉपी पहुँची और आगे नेटवर्क में फैलाया गया।
  2. जयपुर का “बिवाल परिवार” - राजस्थान कनेक्शन में जांच के केंद्र में बताया जा रहा है। इनके खिलाफ WhatsApp, courier और coaching network से पेपर फैलाने के आरोपों की जांच चल रही है।
  3. महाराष्ट्र से दो और आरोपी - CBI ने हाल में दो अतिरिक्त गिरफ्तारियाँ कीं, जिसके बाद कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 7 बताई गई।
  4. पुणे और अहिल्यानगर से 4 लोग हिरासत में - इनमें:दो आयुर्वेद डॉक्टर,एक beauty parlour owner,एक engineering student शामिल बताए गए हैं।आरोप है कि इन्होंने पेपर नेटवर्क और candidate arrangement में मदद की।
  5. “संजीव मुखिया” नाम भी सामने आया है - कुछ रिपोर्ट्स में इन्हें पुराने exam scam network से जुड़ा “mastermind” बताया गया है।
  6. कई MBBS students और doctors पर भी शक - CBI allegedly private WhatsApp groups और “guess paper” circulation की जांच कर रही है। (जांच एजेंसियों के अनुसार नेटवर्क राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली तक फैला हो सकता है। कई जगहों पर raids भी हुई हैं।)

2024 वाला मामला भी क्यों याद किया जा रहा है?मुख्य वजहें:

1. 2024 में पेपर लीक, अनियमितता और grace marks को लेकर भारी विवाद हुआ था।
2. कई राज्यों में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने जांच की थी।
3. मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था।
4. परीक्षा कराने वाली National Testing Agency (NTA) की प्रक्रिया पर सवाल उठे थे।
5. लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा प्रभावित हुआ था।

  • NEET UG 2026 Re-NEET कब होगा?अभी नई तारीख घोषित नहीं हुई है।क्या NEET UG 2026 परीक्षा रद्द हुई?NTA ने परीक्षा पर जांच शुरू की है।
Advertisement
Share This Article
You Might Read: Loan App Scam: 2 हजार के लोन के बाद कॉल, धमकी और मॉर्फ फोटो का खेल

Leave a Comment