पटना तक बढ़ाने की मांग पर 13071/13072 के यात्रियों को झटका, हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस को लेकर बढ़ा विवाद

हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस 13071/13072 को पटना तक बढ़ाने की मांग को लेकर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय स्तर पर विरोध के बाद यात्रियों की नजर रेलवे के अगले फैसले पर है।

जमालपुर: हावड़ा और जमालपुर के बीच रोजाना चलने वाली हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस को पटना तक विस्तार देने की मांग को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। ट्रेन को पटना तक चलाने की मांग लंबे समय से उठती रही थी , क्योंकि इससे जमालपुर, मुंगेर और आसपास के यात्रियों को पटना आने-जाने में काफी सुविधा मिल सकती थी।वर्तमान में 13071 हावड़ा से जमालपुर तक और 13072 जमालपुर से हावड़ा तक चलती है। उपलब्ध ट्रेन शेड्यूल के मुताबिक दोनों ट्रेनें प्रतिदिन संचालित होती हैं। 13071 हावड़ा से रात में रवाना होकर सुबह जमालपुर पहुंचती है, जबकि 13072 शाम को जमालपुर से हावड़ा के लिए रवाना होती है।

पटना तक विस्तार की मांग क्यों?

यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस ट्रेन का विस्तार पटना तक किया जाता है, तो मुंगेर-जमालपुर क्षेत्र के लोगों को पटना जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन पर निर्भरता कम होगी।

खासकर नौकरी, कारोबार, शिक्षा और इलाज के सिलसिले में पटना जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधा हो जाएगी।।

इसके विस्तार को लेकर विरोध शुरू

मुख्य वजह यह है कि जमालपुर, मुंगेर और भागलपुर के स्थानीय यात्रियों को डर है कि ट्रेन को पटना तक बढ़ाने से उसका मौजूदा फायदा और सुविधा कम हो सकती है। विरोध करने वालों ने इसके कई कारण बताए हैं:

    1.सीटो की कमी : ट्रेन अभी जमालपुर से ही यात्रियों से काफी भर जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसका मूल परिचालन जमालपुर से ही बना रहना चाहिए।

     2 लेट होने की आशंका: ट्रेन का सफर लंबा होने से इसके समय पर चलने पर बुरा असर पड़ता। 

    3 पुतला दहन और आंदोलन: जमालपुर में रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का पुतला फूंका गया और चक्का जाम की चेतावनी दी गई थी। लोगों की मांग थी कि पटना के लिए अलग से नई ट्रेन दी जाए, न कि जमालपुर की इस ऐतिहासिक ट्रेन को छीना जाए।

*सबसे बड़ा विरोध इस बात पर है कि जमालपुर से हटाकर पटना से शुरू न किया जाए। अगर पटना और हावड़ा के बीच अतिरिक्त कनेक्टिविटी की जरूरत है तो इसके लिए नई ट्रेन चलाई जाए, लेकिन जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मौजूदा परिचालन बरकरार रखा जाए।

यात्रियों की नजर रेलवे के फैसले 

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि 13071/13072 को पटना तक बढ़ाया जाएगा या ट्रेन का मौजूदा परिचालन ही जारी रहेगा। इस मुद्दे पर स्थानीय स्तर पर मांग और विरोध दोनों सामने आ रहे हैं।

रेलवे की ओर से अंतिम और आधिकारिक आदेश सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ट्रेन के रूट और परिचालन में वास्तव में क्या बदलाव किया जाता है।

फिलहाल इतना स्पष्ट है कि हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस को पटना तक विस्तार देने का मुद्दा जमालपुर और आसपास के रेल यात्रियों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Share This Article
S
Saket

Employee ID: KMP3108004 Bio: मुझे खबरों को करीब से समझना और उन्हें आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना पसंद है। KhabarX के साथ मैं खास तौर पर रोज़मर्रा की घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों पर काम करता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि खबर में जानकारी साफ हो और पाठकों को जरूरी बात सीधे समझ आए।

You Might Read: बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, घर-सड़क सब पानी में; जमीन कटने से ग्रामीणों में डर

Leave a Comment